Weather New Update : हरियाणा सहित 26 शहरों में बारिश की संभावना मौसम का नया कहर इन जगहों पर

Weather Update: हरियाणा में इन दिनों बादलों और बारिश की लुका-छिपी चल रही है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

इन 16 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र Chandigarh (IMD) ने आज हरियाणा के 16 जिलों में बारिश लेकर yellow alert जारी किया है। इनमें Panchkula, Ambala, Yamunanagar, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। खबर लिखे जाने तक पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और Nuh मे वर्षा हो रही है, जबकि बाकी जिलों में आसमान बादलों से ढका हुआ है और मौसम बहुत सुहावना बना हुआ है।

13 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 july को Yamunanagar, Panchkula, Hisar, Bhiwani, Sirsa, Fatehabad, चरखी दादरी, Mahendergarh और Rewari में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं, Ambala, कुरूक्षेत्र, कैथल, Karnal, Jind, Panipat, Sonipat, Rohtak, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में 25% तक बारिश होने की संभावना है. 12 जुलाई को भी कई जिलों पंचकुला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जिंद और रोहतक में बारिश हो सकती है. 13 जुलाई को भी करीब 21 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है.

Leave a Comment

WhatsApp Join Group